इंदौर: आज स्वच्छता सर्वेक्षण और स्वच्छता लीग के पुरस्कार घोषित होंगे. दिल्ली में राष्ट्रपति द्वारा विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में विजेता शहरों को पुरस्कृत किया जाएगा. इंदौर में उक्त पुरस्कार समारोह का लाइव प्रसारण राजबाड़ा और नगर निगम परिसर में किया जाएगा.स्वच्छता सर्वेक्षण और स्वच्छता लीग 2024 के पुरस्कारों की आज घोषणा होगी.
ऐसी जानकारी मिल रही है कि इंदौर ने स्वच्छता लीग में भी दूसरे शहरों के पछाड़ दिया है और फिर सिरमौर होकर सरताज हो गया है. देश के सबसे साफ 12 शहरों के एलआईजी में इंदौर को शदमिल किया गया था. इंदौर के अधिकारियों, सफाईकर्मियों के मेहनत और जनभागीदारी के प्रयासों से स्वच्छता लीग में भी बाजी मार ली है. आज सुबह 11 बजे दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विभिन्न केटेगरी में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान और लीग में ग्रेड के अनुसार विजेता शहरों के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्वच्छताकर्मियो को सम्मानित करेगी.
शहरवासियों को बधाई और शुभकामनाएं – महापौर
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इजराइल से इंदौर शहर वासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इंदौर स्वच्छता लीग में भी सरताज और सिरमौर बना है. इसी खबर आ रही है. मैं निगम के सभी अधिकारियों, सफाई मित्रों और जनभागीदारी एसडी शहर कर विकास में अथक सहयोग देने के लिए सभी को शुभकामनाएं देता हूं. इंदौर ने एक बार फिर वॉटर प्लस सिटी और सेवन स्टार रेंकिंग भी हासिल की है. राष्ट्रपति मोहदया द्वारा आज सम्मानित होंगे. पुनः इस गर्वित क्षण के सहभागी सभी की बधाई.
