ब्रह्मानंद यादव को उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने दी श्रद्धांजलि

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ससुर ब्रह्मानंद यादव के निधन पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने उनके रीवा स्थित निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएँ प्रकट कीं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि स्वर्गीय श्री यादव ने अपना जीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और अनुषांगिक संगठनों के कार्य में समर्पित करते हुए राष्ट्र सेवा में योगदान दिया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

 

Next Post

बावडिय़ा खाल: आजादी के 78 साल बाद भी गांव में न सड़क न बिजली

Wed Jul 16 , 2025
सीहोर। देश को आज़ाद हुए 78 वर्ष बीत चुके हैं. पिछले साल आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश के साथ जिले में भी मनाया जा चुका है. जिले का एक गांव बावडिय़ा खाल ऐसा है जहां विकास के नाम पर न तो सड़क और न ही बिजली. चाहे सरकारें किसी […]

You May Like