दीया मिर्जा ने फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट में प्रियंका चोपड़ा के अभिनय की तारीफ की

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा ने फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट में प्रियंका चोपड़ा के अभिनय की तारीफ की है।

फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में प्रियंका चोपड़ा के साथ जॉन सीना और इदरीस एल्बा ने मुख्य भूमिका निभाई है।

दीया मिर्जा ने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ की एक खास तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में प्रियंका के साथ इरदीस एल्बा और जॉन सीना नजर आ रहे हैं। दीया ने तस्वीर के साथ लिखा, ‘प्रियंका, तुम पर बहुत गर्व है! तुम्हारा अभिनय देखना शानदार अनुभव है। तुमने कमाल कर दिखाया, देसी गर्ल! प्रियंका ने जवाब में दीया का शुक्रिया अदा किया।

 

Next Post

18 जुलाई को रिलीज होगी अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह की फिल्म ‘रुद्र-शक्ति’

Wed Jul 16 , 2025
मुंबई, (वार्ता) अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह की फिल्म ‘रुद्र-शक्ति’ 18 जुलाई को रिलीज होगी। बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म ‘रुद्र-शक्ति’, जिसमें रोमांस, एक्शन और महादेव की भक्ति का जबरदस्त संगम देखने को मिलेगा। इस फिल्म में पहली बार अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह की दमदार जोड़ी एक साथ नजर आएगी। फिल्म […]

You May Like