डॉलर के मुकाबले 6.50 पैसे मजबूत हुआ रुपया

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को 6.50 पैसे की मजबूती के साथ 85.8550 रुपया प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

रुपये की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। यह 5.50 पैसे टूटकर 85.9750 रुपये प्रति डॉलर पर खुला, लेकिन उसके बाद इसमें लगातार सुधार देखा गया। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने और घरेलू शेयर बाजारों में लिवाली से भारतीय मुद्रा को समर्थन मिला।

बीच कारोबार में एक समय रुपया 85.7550 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हो गया था।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर आज 0.05 प्रतिशत कमजोर हुआ है, जिसका लाभ भारतीय मुद्रा को मिला। साथ ही कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भी रुपया मजबूत हुआ।

Next Post

15 हजार की रिश्वत लेते एजीपी गिरफ्तार

Tue Jul 15 , 2025
जबलपुर। 2022 में दर्ज अपराध में दोषमुक्त हुए आरोपी के मामले में प्रार्थी के पक्ष में अपील बनाने के लिए 15 हजार रूपए की रिश्वत लेने वाली अतिरिक्त लोक अभियोजक जिला न्यायालय जिला जबलपुर में पदस्थ (एजीपी) अतिरिक्त लोकअभियोजक श्रीमती कुक्कू दत्त पिता स्वर्गीय डी दत्त 59 वर्ष को लोकायुक्त […]

You May Like