डोडाचूरा की तस्करी करते दो युवक गिरफ्तार

इंदौर: क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 10.5किलो ग्राम डोडाचूरा बरामद किया.जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 25 हजार रुपए बताई जा रही है. आरोपी रतलाम जिले के रहने वाले हैं और पूछताछ में उन्होंने नशे की यह खेप सस्ते दामों में खरीदकर इंदौर में ऊंचे दामों पर बेचने की बात कबूली है.

एडीसीपी क्राईम राजेश दंडोतिया ने बताया कि यह कार्रवाई विमल श्रीआनंद विहार गेट, नवदा पंथ, धार रोड क्षेत्र में की गई. मौके पर दो युवक संदिग्ध अवस्था में घूमते नजर आए, जो शासकीय वाहन को देखकर घबरा गए और भागने का प्रयास करने लगे. टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा और तलाशी में डोडाचूरा की खेप बरामद की. गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम वासुदेव बैरागी 19 वर्ष और अनिल मीणा 20 वर्ष हैं, दोनों जावरा, रतलाम के निवासी हैं.

वासुदेव 11वीं तक पढ़ा है जबकि अनिल 8 वीं तक पढ़ाई कर मजदूरी करता है. प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने कबूला कि वे तुरंत कमाई के लालच में यह नशे की सामग्री सस्ते में खरीदकर, शहर के नशे के आदी लोगों को ऊंचे दामों में बेचने का काम कर रहे थे. दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है. आरोपियों से उनके स्त्रोत के साथ ही अन्य जानकारी ली जा रही है.

Next Post

महामंडलेश्वर रामेश्वर दास महाराज ब्रह्मलीन

Mon Jul 14 , 2025
भिंड: रौन क्षेत्र के मेहदवा आश्रम के महंत महामंडलेश्वर रामेश्वर दास महाराज(90) ब्रह्मलीन हो गए हैं। उनके ब्रह्मलीन होने की खबर फैलते ही भक्तों में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं महाराजश्री के ब्रह्मलीन होने की खबर के बाद आश्रम में शिष्यों का तांता लगा है। जिले के धार्मिक स्थलों […]

You May Like

मनोरंजन