शराब पीते समय हुए विवाद में युवक की फावड़े से हत्या

बैतूल। जिले के भैंसदेही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुदगांव में शराब पीते समय हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस विवाद में एक युवक की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी अर्जुन लोखंडे ने गोपाल पिता सुखदेव ठाकरे (32 वर्ष) पर फावड़े से कई बार वार किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल अवस्था में गोपाल को पहले बैतूल जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए भोपाल रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

भैंसदेही थाना प्रभारी नीरज पाल ने बताया कि दोनों युवक आपस में परिचित थे और गुरुवार दोपहर को शराब पीते समय किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। कुछ समय के लिए मामला शांत हो गया था, लेकिन कुछ घंटों बाद फिर से दोनों में विवाद हुआ जो इतना बढ़ गया कि अर्जुन ने नजदीकी निर्माण स्थल से फावड़ा उठाकर गोपाल के सिर पर ताबड़तोड़ 4-5 वार कर दिए।

इस वारदात के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Next Post

एमपी ग्रोथ कॉन्क्लेव: शहरों को विकास के लिए 12360 करोड़

Fri Jul 11 , 2025
इंदौर।।मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एमपी ग्रोथएमपी ग्रोथ कॉन्क्लेव कॉन्क्लेव में शहरों के विकास के लिए 12360 करोड़ की राशि दी है। कॉन्क्लेव में कई एमओयू साइन हुए । हुडको और यूएआईडीसी , सिंहस्थ कार्य योजना सहित कई एमओयू साइन होकर आदान प्रदान किया गया। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp […]

You May Like