सी लिंक पर स्टंट करने मामले में गायक यासर देसाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज

मुंबई (वार्ता) अधिकारियों ने बताया कि मुंबई पुलिस ने गायक-गीतकार यासर देसाई (35) और दो अन्य के खिलाफ कथित तौर पर जीवन को खतरे में डालने वाले कृत्य के लिए प्राथमिकी दर्ज की है। वह मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक (बीडब्ल्यूएसएल) के किनारे पर चढ़कर जानलेवा स्टंट कर रहे थे।

उनके वीडियो के वायरल होने के बाद कल उनपर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

बॉलीवुड फिल्मों और कुछ संगीत एल्बमों में कई गाने गाने वाले देसाई को वीडियो के लिए मुंबई जाने वाले पुल पर अपने वाहन से उतरते, पुल की रेलिंग पर चढ़ते और फिर वहां से तेजी से निकलते हुए देखा गया।

पुलिस फिलहाल देसाई और स्टंट फिल्माने वाले दो अन्य लोगों की तलाश कर रही है। अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

 

Next Post

फिल्म ‘धड़क 2’ पोस्टर रिलीज

Thu Jul 10 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड स्टार सिद्धांत चतुर्वेदी और त्रिप्ती डिमरी की आने वाली फिल्म ‘धड़क 2’ पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म निर्माताओं ने बताया है कि ‘धड़क 2’ का ट्रेलर 11 जुलाई को रिलीज होगा। मेकर्स ने सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की नई फिल्म के पोस्टर का अनावरण भी […]

You May Like