गुरू पूर्णिमा पर स्कूलों में दो दिन 9 और 10 को मनेगा उत्सव

सीहोर. सभी विद्यालयों में गुरू पूर्णिमा के अवसर पर दो दिवसीय उत्सव मनाया जाएगा. आयुक्त लोक शिक्षण शिल्पा गुप्ता ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं.

निर्देशों में कहा गया है कि विद्यालयों में 10 जुलाई गुरूवार को गुरू पूर्णिमा पर 2 दिवसीय उत्सव का आयोजन किया जाएगा. यह आयोजन 9 और 10 जुलाई को होगा. पहले दिन 9 जुलाई को विद्यालय में प्रार्थना सभा के बाद शिक्षकों द्वारा गुरू पूर्णिमा के महत्व और पारंपरिक गुरू-शिष्य संस्कृति के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी जाएगी. विद्यालय में प्राचीन काल में प्रचलित गुरूकुल व्यवस्था एवं उसका भारतीय संस्कृति में प्रभाव विषय पर बच्चों के बीच में निबंध लेखन प्रतियोगिता की जाएगी. विद्यालयों के प्राचार्यों से कहा गया है कि आयोजन के दौरान साधु-संतों, गुरूजनों, सेवानिवृत्त शिक्षकों, विद्यार्थियों और नागरिकों को आमंत्रित किया जाए. इन आयोजन में विद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों को भी आमंत्रित किया जा सकता है. इसी तरह दूसरे दिन 10 जुलाई को गुरू पूर्णिमा के दिन शिक्षण संस्थाओं में वीणा वादिनी मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण कर गुरू वंदना की जाएगी. गुरूजनों एवं शिक्षकों का सम्मान भी किया जाएगा.

 

Next Post

रेलवे स्टेशन के बाहर ऑटो चालकों की धींगामस्ती

Mon Jul 7 , 2025
सीहोर. इन दिनों शहर के समीपस्थ ग्राम चितावलिया हेमा स्थित कुबेरेश्वर धाम पर श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है. कथा श्रवण करने के लिए रोजाना हजारों की संख्या में बाहर से श्रद्धालु आ रहे हैं. ऐसे में ट्रेन से आने वाले यात्रियों को स्टेशन से बाहर […]

You May Like