हुकुमचंद मिल के बुजुर्ग मजदूर का भावुक धन्यवाद, महापौर को बताया जीवन का कृष्ण

इंदौर:तीन दशक से अधिक समय तक अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे हुकुमचंद मिल के मजदूरों को जब आखिरकार न्याय मिला, तो उनके दिल से दुआएं निकलीं. यह केवल प्रशासनिक जीत नहीं, बल्कि भावनात्मक रूप से जुड़ा एक ऐतिहासिक पल बन गया. मंगलवार शाम सदर बाजार क्षेत्र में उस समय एक बेहद भावुक दृश्य देखने को मिला, जब एक लगभग 30 वर्षीय युवक ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव से मिलकर उन्हें झुककर नमस्कार किया और कहा आप हमारे जीवन में कृष्ण बनकर आए हैं.

महापौर इस बात को सुनकर मुस्कुराए और युवक से पूछा- यह तो आपका स्नेह है, लेकिन ऐसा क्या हुआ जो आप मुझे यह उपाधि दे रहे हैं. युवक ने तुरंत अपना मोबाइल फोन निकाला और अपने 80 वर्षीय दादा को कॉल कर महापौर से बात करवाई. फोन पर बुजुर्ग ने भावुक स्वर में कहा आपके प्रयासों से मुझे मेरे जीवन के अंतिम पड़ाव पर मेरी मेहनत की कमाई मिल गई.

इसके लिए मैं आपका दिल से धन्यवाद देता हूँ. बहुत समय से आपको धन्यवाद कहना चाहता था, लेकिन उम्र और अस्वस्थता के कारण नहीं आ सका। आज आपसे बात करके मन को शांति मिली. महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बुजुर्ग को फोन पर प्रणाम किया और विनम्रता से कहा यह आपका अधिकार था, और मैं सिर्फ माध्यम बना हूँ. अधिकार दिलाना मेरा कर्तव्य है.बुजुर्ग मजदूर ने भावुक होकर महापौर को आशीर्वाद दिया और कहा कि उन्होंने जो वर्षों से अधूरी आशा थी, उसे साकार कर दिया.

Next Post

NH-3 बिजासन से सेंधवा वाले हिस्से में कई स्थानों पर गढ्ढे

Thu Jul 3 , 2025
सेंधवा: म.प्र. से महाराष्ट्र को सीधे जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग क्रं. 3 कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुका है. इस फोरलेन सड़क के महाराष्ट्र से मप्र के प्रवेश द्वार बिजासन से खलघाट वाला हिस्सा विशेष रूप से बिजासन से सेंधवा वाले हिस्से में मार्ग अनेक स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुका […]

You May Like