शेजवलकर ने रूपसिंह स्टेडियम जी.डी.सी.ए. को दोबारा लीज पर देने का किया विरोध

ग्वालियर/ ग्वालियर के पूर्व सांसद और महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने रूपसिंह स्टेडियम को जी.डी.सी.ए. को दोबारा लीज पर दिए जाने को जनहित के विरुद्ध करार दिया है। उन्होंने कहा कि शंकरपुर में जी.डी.सी.ए. द्वारा एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के, अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण हाल ही में किया गया है जिसका लाभ ग्वालियर के क्रिकेट प्रेमियों एवं खिलाडियों को मिलना भी प्रारंभ हो चुका है। इस स्थिति में रूपसिंह स्टेडियम जी.डी.सी.ए. को दोबारा लीज पर देना जनहित में नहीं होगा।

उन्होंने महापौर को लिखे पत्र में कहा है कि जानकार सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि रूप सिंह स्टेडियम को पुनः जीडीसीए को लीज पर देने हेतु निगम कार्यवाही कर रहा है।

पत्र में शेजवलकर ने लिखा कि 1960-70 के दशक में रूपसिंह स्टेडियम का निर्माण नगर निगम ग्वालियर ने कराया था। प्रारंभ में 3 तरफ दर्शक गैलरी का निर्माण किया गया था। उन दिनों होंकी ग्वालियर में अत्यंत लोकप्रिय खेल हुआ करता था। ग्वालियर के कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट हॉकी खेल का प्रदर्शन कर ग्वालियर का नाम रोशन किया है। कालांतर में नगर निगम द्वारा यह हॉकी स्टेडियम, ग्वालियर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (जी.डी.सी.ए.) को दीर्धावधि की लीज पर दिया गया। जी.डी.सी.ए. ने क्रिकेट हेतु अपनी सुविधा अनुसार इस स्टेडियम में कुछ सुविधाएं, पवेलियन का निर्माण आदि जोड़ी है। रूपसिंह स्टेडियम जी.डी.सी.ए. को दोबारा लीज पर देना जनहित में नहीं होगा।

Next Post

पंचायत उप निर्वाचन के लिए मतदान 22 जुलाई को

Sat Jun 28 , 2025
शाजापुर।मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत उप निर्वाचन वर्ष 2025 के लिए निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है. मतदान 22 जुलाई को होगा. सचिव राज्य निर्वाचन आयोग अभिषेक सिंह ने बताया है कि निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन तथा नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने का कार्य एक जुलाई से […]

You May Like