नौकरी दिलाने के बहाने चार लोगों ने नाबालिग से किया गैंगरेप

बुधनी. नाबालिग को नौकरी दिलाने के बहाने चार लोगों द्वारा उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर चारों युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय पीडि़ता कपड़े की दुकान पर काम करती थी जहां उसकी पहचान 20 वर्षीय करण कीर आ. कैलाश कीर से हो गई थी. इसी दौरान करण ने किसी से पीडि़ता का नंबर हासिल कर लिया था और नाबालिग से बात करना शुरू कर दिया था. पीडि़ता का कहना था कि नौकरी में कम पैसे मिलने के कारण उसने 18 जून को नौकरी छोड़ दी थी. पीडि़ता का कहना है कि गुरुवार को उसके मोबाइल पर करण कीर का फोन आया. करण ने पीडि़ता को मिलने के लिए भोपाल चौराहे पर बुलाया. नाबालिग पीडि़ता जब उससे मिलने भोपाल चौराहे पर पहुंची और अपनी नौकरी छोडऩे की बात कही तो करण ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा देते हुए कहा कि मैं अपने कमरे पर कपड़े बदलकर नौकरी दिलाने चलता हूं. नाबालिग उसकी मंशा नहीं भांप सकी और उसके साथ पीली करार स्थित करण के कमरे पर पहुंच गई. जहां करण ने उसे जबरन शराब पिलाई और उसकी मर्जी के बिना दुष्कर्म किया. पीडि़ता का कहना है कि उसके बाद कमरे में तीन लड़के और आए जो एक दूसरे को धर्मेन्द्र कीर, प्रदीप कीर और प्रियांशु सराठे के नाम से कहकर बात कर रहे थे. इन तीनों ने भी बलपूर्वक पीडि़ता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद एक आरोपी धर्मेन्द्र ने पीडि़ता को चार नंबर गेट के पास होशंगाबाद में छोड़ दिया. पीडि़ता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाईऔर परिजनों के साथ थाने पहुंचकर प्रकरण दर्ज कराया. दिन दहाड़े गैंगरेप की घटना देखते हुए पुलिस हरकत में आई और आरोपी करण कीर के अलावा धर्मेेन्द्र कीर आ. पप्पू कीर निवासी बड़ी बालाभेट थाना बाबई, प्रदीप आ. इमरत लाल कीर निवासी डोगरवाड़ा थाना देहात नर्मदापुरमऔर प्रियांशु आ. विजय सराठे निवासी डोगरवाड़ा थाना देहात नर्मदापुरम को पाक्सो एक्ट सहित एनबीएस की अन्य धाराओं के तहत गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है.

चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार

घटना दिनांक को आरोपीगणों ने पीडि़ता को बहला फुसलाकर किराए के कमरे में ले जाकर पीडि़ता को जबरन शराब पिलाकर बारी- बारी से दुष्कर्म किया. पीडि़ता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.

रवि शर्मा,

एसडीओपी बुधनी

Next Post

भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने उमड़ी भीड़, विशेष वेशभूषा में दिखे लोग

Fri Jun 27 , 2025
छिंदवाड़ा. आषाढ़ शुक्ल द्वितीया के अवसर पर शुक्रवार को भगवान श्रीजगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की परंपरागत रथयात्रा निकाली गई. इस रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं विशेष वेशभूषा में दिखाई दिए. रथ यात्रा शहर के विभिन्न स्थानों से निकाली गई. बता दे कि शहर के शनिचरा बाजार के स्कॉन मंदिर […]

You May Like