नहर के टूटने से खेतों में घुसा पानी,फसल हुई बर्बाद

छिंदवाड़ा. गुरुवार को ग्राम पंचायत पालाखेड़ क्षेत्र में बनी नहर टूट गयी. नहर के टूटने से किसानों के खेतों में पानी भर गया. किसानों की मानें तो करीब 40-45 किसानो के खेतो में बोई फसल सोयाबीन,मक्का,धान आदि बर्बाद हो गई.यहा तक कि खेतो में गेंदे फुल व सब्जियों की लगाई मल्चिंग भी बह गयी. किसान अब मुआवजे की मांग को लेकर चर्चा करने लगे हैं. किसानों का कहना है कि ग्राम पालाखेड़ बारिश के चलते नहर की दीवार टूट गई. दीवार टूटते ही नहर का पानी खेतों में घुस गया. खेतों में पहुंचे सैलाब ने खेतों में लगी फसलों को डुबो दिया. किसान अब परेशान है कि उनके नुकसान की भरपाई कैसे होगी. पहले मॉनसून देर से आया तो किसान अच्छी बारिश के लिए परेशान थे. अब जब मॉनसून आया तो अपने साथ सैलाब लेकर आया है.

संबधित विभाग पर किसानो ने लगाया आरोप ००००००

इधर पीडि़त किसानों का कहना है कि उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को कई बार छतिग्रस्त नहर की मरम्मत व साफ-सफाई किए जाने कि शिकायत की थी. किंतु जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा इस ओर ध्यान नही दिया गया.जिसके चलते बारिश का पानी नहर अधिक बहाव के चलते टुट गयी.जिसके चलते किसानो के खेतो में जलभराव हो गया.जबकि जल संसाधन विभाग की लापरवाही के चलते जलाशय की नहर प्रतिवर्ष जगह जगह से फूट जाती है। मरम्मत के नाम पर हर वर्ष जल संसाधन विभाग लाखों रुपए खर्च कर रहा है, लेकिन उसके सार्थक परिणाम कहीं भी नजर नहीं आ रहे हैं।

इन किसानों का हुआ नुकसान

इधर नहर फुटने से खेतो में बरबाद होने फसलो में किसान शिवप्रसाद सोलंकी, राधेश्याम साहू,सुदामा पवार,पप्पू चौधरी,महेश चौधरी, मधू घोरसे,पप्पू घोरसे,सुनील घोरसे,सुरेश घोरसे,रामदयाल सोलंकी, जयराम सोलंकी, लक्ष्मण सोलंकी, नारायण सोलंकी, जगदीश रहड़वा,कुसुम बाई रहडवा,रामकिशोर सोलंकी, नंदकिशोर सोलंकी, पुष्पा बाई सोलंकी, निखलेश सोलंकी, सूरत चौधरी,नानक चौधरी,राजेश सोलंकी,मुकेश घाघरे,मंशाराम चौधरी,राधेश्याम चौधरी सहित अन्य किसान है।

Next Post

ईरान ने शनिवार तक पूर्ण हवाई क्षेत्र खोलना किया स्थगित

Fri Jun 27 , 2025
तेहरान, 27 जून (वार्ता) ईरान ने अपने हवाई क्षेत्र को पूरी तरह से खोलने का निर्णय शनिवार दोपहर तक के लिए स्थगित कर दिया है। यह जानकारी आधिकारिक समाचार एजेंसी इरना ने शुक्रवार को दी। इरना ने ईरानी सड़क एवं शहरी विकास मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अखवान के हवाले से […]

You May Like