पश्चिम विस में 1 हजार 700 करोड़ रुपए के विकास कार्य स्वीकृत 

जबलपुर। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने सोमवार को पश्चिम विधानसभा के अंतर्गत 1 करोड़ 21 लाख 45 हजार रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज भी उनके साथ उपस्थित रहे।

लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने कहा कि विकास सतत चलने वाली प्रक्रिया है। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 1 हजार 700 करोड़ रुपए के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से कुछ कार्य पूर्ण हो चुके हैं जबकि कुछ प्रक्रिया के अधीन हैं। लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने स्‍वामी वीरेन्‍द्रपुरी वार्ड में कांजी हाउस से ब्राम्‍हण मोहल्‍ला कुआं तक एवं चिराग मेडिकल से रूचि बाईंडिंग तक नव निर्मित सीसी सड़क, वीर सावरकर वार्ड में गुलमोहर पार्क संजीवनी नगर से राजेश तिवारी के मकान के सामने तक निर्मित सीसी सड़क एवं गौतम जी की मढिया से गुलौआ चौक तक निर्मित नाली का, मदन महल वार्ड के अंतर्गत प्रेम नगर में इंजीनियर के. अग्रवाल के घर से पप्‍पू नायडू के घर तक एवं साहू मोहल्‍ला से अरूण सोनी के मकान तक निर्मित सीसी रोड तथा रानी दुर्गावती वार्ड में दादी किराना से मासाब के घर तक निर्मित सीसी रोड का लोकार्पण किया।

26 जून के कार्यक्रम का लिया जायजा

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के आह्वान पर प्राकृतिक खेती के नाम चौपाल का आयोजन 26 जून को मानस भवन सभागार में आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम की व्‍यवस्‍था देखने के लिए मंत्री सिंह कलेक्‍टर दीपक सक्‍सेना व पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्‍याय सहित अन्‍य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मानस भवन पहुंचकर व्‍यवस्‍थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान बताया गया कि इस कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा गुजरात के राज्‍यपाल आचार्य देवव्रत तथा विशिष्‍ट अतिथि किसान कल्‍याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना शामिल होंगे।

Next Post

आर्यदान शौकत के समर्पण की जीत: प्रियंका

Mon Jun 23 , 2025
नयी दिल्ली 23 जून (वार्ता) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केरल में नीलांबुर विधानसभा सीट के उप चुनाव में कांग्रेस नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट – यूडीएफ के उम्मीदवार आर्यदान शौकत की जीत को उनके समर्पण की जीत करार दिया है। श्रीमती वाड्रा ने सोमवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट […]

You May Like