एक साथ चुनाव होने से मिलेगी विकास को गति : यादव

भोपाल,  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने देश भर में एक साथ चुनाव का पक्ष लेते हुए आज कहा कि इससे विकास को गति प्राप्त होगी।
डॉ यादव राजधानी भोपाल स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक साथ चुनाव होना चाहिए, इससे विकास को गति मिलती है। जब अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग चुनाव होते हैं तो विकास बाधित होता है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की अवधारणा शुरू से यही है। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस भावना का सम्मान करते हैं। इस संबंध में पिछले दिनों जो कमेटी बनाई गई थी, उसने अपने सुझाव भी दिए हैं। आने वाले समय में ‘एक देश-एक चुनाव’ होना चाहिए, ये अच्छी नीति है।
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में ‘एक देश-एक चुनाव’ के संबंध में बनाई गई कमेटी ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। डॉ यादव इसी संबंध में प्रतिक्रिया दे रहे थे।

Next Post

भविष्य में कान्हा और बांधवगढ़ जैसे स्थलों पर भी हेलीकॉप्टर की व्यवस्था : यादव

Thu Mar 14 , 2024
भोपाल,  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि राज्य के अंदर हवाई यातायात की सुविधा लगातार बढ़ाना सरकार का लक्ष्य है और आने वाने समय में कान्हा और बांधवगढ़ जैसे स्थलों पर भी हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की जाएगा। डॉ यादव ने भोपाल स्थित स्टेट हैंगर से ‘पीएम […]

You May Like