‘द हंट: द राजीव गांधी असैसिनेशन केस’ चार जुलाई से सोनी लिव पर होगा प्रसारित

मुंबई, (वार्ता) अभिनेता डी.आर. कार्तिकेयन अभिनीत थ्रिलर सीरीज द हंट: द राजीव गांधी असैसिनेशन केस चार जुलाई से सोनी लिव पर प्रसारित होगा।

अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट और कुकुनूर मूवीज़ के सहयोग से बनी यह सीरीज़ चर्चित खोजी पत्रकार अनिरुद्ध मित्रा की बेस्टसेलर किताब नाइंटी डेज़ पर आधारित है।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक नागेश कुकुनूर निर्देशित और रोहित बनावलिकर एवं श्रीराम राजन के साथ सह-लिखित ‘द हंट: द राजीव गांधी असैसिनेशन केस सीरीज़ देश को हिला देने वाली उस ऐतिहासिक जांच को सामने लाती है, जिसमें जासूसी, वफादारी, खुफिया विफलताएं और न्याय की कीमत जैसे विषय गहराई से जुड़े हैं।

इस दमदार थ्रिलर में डी.आर. कार्तिकेयन (चीफ, एसआईटी) के रूप में अमित सियाल, अमित वर्मा (एसपी-सीबीआई) के रूप में साहिल वैद, रघोथमन (डीएसपी-सीबीआई) के रूप में भगवती पेरूमल, अमोद कंठ (डीआईजी-सीबीआई) के रूप में दानिश इक़बाल, राधाविनोद राजू (डीआईजी-सीबीआई) के रूप में गिरीश शर्मा और कैप्टन रविंद्रन (एनएसजी कमांडो) के रूप में विद्युत गर्ग जैसे कई बेहतरीन कलाकार नजर आयेंगे।

अमित सियाल ने कहा, “यह सिर्फ किसी अपराध की जांच पर आधारित सीरीज़ नहीं है, बल्कि उन अदृश्य ताकतों की कहानी है जो इतिहास को प्रभावित करती हैं। इस किरदार ने मुझे सत्ता, दुख और न्याय के सबसे गहरे पहलुओं को समझने का मौका दिया। इस सच्चे और संघर्षशील किरदार को निभाना मेरे लिए एक सम्मान की बात है।”

Next Post

मेट्रो... इन दिनों' और 'ठग लाइफ' से फिर से सिनेमाघरों में लौटना घर लौटने जैसा: अली फज़ल

Fri Jun 20 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता अली फज़ल का कहना है कि मेट्रो… इन दिनों’ और ‘ठग लाइफ’ जैसी फिल्मों से फिर से सिनेमाघरों में लौटना उनके लिये घर लौटने जैसा है। मिर्जापुर जैसी हिट वेब सीरीज, खुफ़िया जैसी सराही गई फ़िल्म, और हॉलीवुड फ़िल्म ‘कंधार’ के बाद अब अभिनेता अली फज़ल […]

You May Like