खड़े हाइड्रा क्रेन में ट्रक ने मारी टक्कर, ड्राइवर -हेल्पर घायल, एक का पैर कुचला

ग्वालियर। झांसी हाइवे पर डबरा सिटी थाना इलाके में पंजाब केसरी होटल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने हाइड्रा क्रेन में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे 2 युवक रूप से जख्मी हो गये। यह हादसा उस वक्त हुआ जब ब्रिजपुर गांव निवासी उत्तम जाटव 32, ओर उमेश जाटव 18 हाईवे के पास खड़े थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उत्तम का एक पैर कुचल गया। जबकि उमेश को भी गंभीर चोटें आयी है। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गयी।

राहगीरों और पुलिस ने तुरंत दोनों घायलों को डबरा सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत ट्रक को रोककर चालक को पकड़ लिया। डबरा सिटी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रक को जब्त कर लिया और केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने बताया कि ट्रक की टक्कर से दो युवक घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए ग्वालियर भेजा गया है। हादसे के बाद हाइड्रा क्रेन को हटाकर हाईवे पर यातायात फिर से बहाल कर दिया गया है।

Next Post

कुल्हाड़ी मारकर भाभी की हत्या करने वाले को उम्रकैद

Sat Jun 14 , 2025
सीहोर/आष्टा . जमीनी विवाद में अपनी भाभी की कुल्हाड़ी से नृशंस हत्या व भाई को गंभीर रूप से घायल करने के आरोपी को प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश महेश कुमार चौहान ने आजीवन कारावास एवं अर्थदंड की सजा से दंडित किया है. अतिरिक्त जिला अभियोजन अधिकारी देवेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया […]

You May Like

Play sound