सतना: मझगवां और बरौंधा थाना क्षेत्र के तराई इलाके में आधा दर्जन हथियारबंद लोगों के मूवमेंट की सूचना पर पुलिस ने देर रात तक सघन सर्चिंग अभियान चलाया. जानकारी के अनुसार संदिग्धों में दो महिलाएं भी शामिल थीं, जिन्होंने एक घर के सामने अराजकता फैलाने की कोशिश की.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल ने कुड़ीबांध, झरीजालाब, रामनगर, खोखला और झगड़हा गौशाला क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया. पुलिस ने ग्रामीणों से संवाद कर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने को कहा है.
