ऑडी इंडिया ने लाँच की नयी ऑडी ए4 सिग्‍नेचर संस्करण, कीमत 57.11 लाख रुपये

मुंबई, 09 जून (वार्ता) जर्मन लग्जरी कार निर्माता ऑडी ने आज अपनी लोकप्रिय सेडान ऑडी ए4 के नए सिग्नेचर संस्करण को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की घोषणा की जिसकी एक्स शोरूम कीमत 57.11 लाख रुपये है।

कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि इस संस्करण में कुछ एक्सक्लूसिव डिजाइन एलिमेंट दिए गए हैं जो इसकी प्रीमियम स्टाइल और शानदार लुक को और भी आकर्षक बनाते हैं। नई ए4 सिग्नेचर में ऑडी रिंग्स एंट्री एलईडी लैंप, एक्सक्लूसिव ऑडी रिंग्स डेकल्स और डायनैमिक व्हील हब कैप्स जैसी खूबियां शामिल हैं। यह वैरिएंट उन ग्राहकों के लिए खासतौर पर तैयार किया गया है जो अपनी सेडान को स्टाइल और अलग पहचान के साथ खरीदना चाहते हैं। यह सिग्नेचर संस्करण सीमित यूनिट में उपलब्ध होगी।

ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने इस मौके पर कहा “ऑडी ए4 हमारे सबसे लोकप्रिय सेडान मॉडलों में से एक है, जो शानदार परफॉर्मेंस और स्टाइलिश डिजाइन का बेहतरीन संयोजन पेश करती है। सिग्नेचर संस्करण के जरिये हम ग्राहकों को एक और एक्सक्लूसिव विकल्प दे रहे हैं, जिसमें आकर्षक स्टाइलिंग एलिमेंट्स इसके प्रीमियम लुक को और निखारते हैं। यह उन ग्राहकों के लिए है जो अपने वाहन के जरिये एक विशिष्ट स्टेटमेंट देना चाहते हैं।”

Next Post

सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक एसईजेड के लिए नियमों में ढील, न्यूनतम जमीन की शर्त 10 हेक्टेयर

Mon Jun 9 , 2025
नयी दिल्ली, 09 जून (वार्ता) सरकार ने सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिकी उद्योगों को कल-पुर्जे और माध्यमिक उत्पाद एवं प्रणालियां बनाने वाले क्षेत्रों की विशेष जरूरतों को पूरा करने के लिये न्यूनतम जमीन में 80 प्रतिशत कमी करने और एसईजेड क्षेत्र के कल-पुर्जों को प्रशुल्क के आधार पर घरेलू बाजार में बेचने […]

You May Like