स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री जब्त

ग्वालियर: थाटीपुर थाना क्षेत्र स्थित गोविंदपुरी रोड पर रेड माउंटेन नामक स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चलाए जाने का खुलासा ग्वालियर पुलिस ने किया है। स्पा सेंटर पर आज रात छापेमारी के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में शक्ति वर्धक गोलियां, कंडोम और कई तरह के इंजेक्शन बरामद हुए हैं।

सूत्रों के अनुसार, यह स्पा सेंटर लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त था, जिसकी गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। पुलिस की कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस ने सेंटर को सील कर दिया है और संचालकों से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया जाएगा और इस धंधे में संलिप्त अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी

Next Post

बिजली घर के मुख्यालय रोशनी घर पर धरना प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

Mon Jun 9 , 2025
ग्वालियर: बिजली की अव्यवस्था को लेकर कांग्रेस पार्टी 10 जून को प्रातः 9:30 बजे से 11:30 बजे तक बिजली घर के मुख्यालय रोशनी घर पर धरना प्रदर्शन करेगी। यह जानकारी विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये दी। विधायक डाॅ. सिकरवार ने कहा कि भाजपा सरकार 24 […]

You May Like