इंदौर, 08 जून (वार्ता)। सप्ताहांत खाद्य तेलों में भाव ऊपर नीचे हुए। प्रोडक्शन सेंटरों की तेजी के साथ मूंगफली तेल महंगा बिका। वहीं सोयाबीन रिफाइंड तथा पाम तेल सस्ता बिका। तिलहनों में रिफाइनरी प्लांटों की लिवाली रही, इससे भाव ऊंचे रहे।
सोमवार को मूंगफली तेल 1330 से 1350 रुपये प्रति 10 किलोग्राम खुला जो शनिवार को 1340 से 1360 रुपये पर रुका। हालांकि कारोबार के दौरान भाव ऊपर नीचे हुए। सोयाबीन रिफाइंड 1165 से 1175 रुपये पर खुलकर 1135 से 1140 रुपये बिका। पाम तेल 1230 से 1235 रुपये खुलकर 1205 से 1210 रुपये होकर थमा।
तिलहन जिन्सों में मांग से मिश्रित रंगत दर्ज की गई। पशु आहार कपास्या खली में लिवाली से मजबूती रही।
