पूर्वी अफगानिस्तान में बम फटने से एक की मौत, चार घायल

काबुल, 08 जून (वार्ता) पूर्वी अफगानिस्तान के पक्तिया प्रांत में बम फटने से एक बच्चे की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गये।

टोलोन्यूज ने रविवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि यह घटना दंड पाटन जिले के हुसैनखेल इलाके में हुई। विस्फोट के कारण एक 12 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

गौरतलब है कि अफगानिस्तान दुनिया में सबसे अधिक बारूदी सुरंग की घटनाएं घटित होती है। दशकों के युद्ध और नागरिक अशांति ने अपने पीछे विस्फोट न हुए बमों और बारूदी सुरंगों की एक घातक विरासत छोड़ दी है, जिससे बच्चों सहित नागरिकों के लिए लगातार खतरा बना हुआ है।

 

Next Post

इजरायली सेना ने हमास के सदस्य को निशाना बना किया ड्रोन हमला

Sun Jun 8 , 2025
यरूशलेम 08 जून (वार्ता) इजरायल की सेना की ओर से रविवार को दी गयी जानकारी में कहा गया कि उसने दक्षिणी सीरिया में एक ड्रोन हमला किया है, जिसमें फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास के एक सदस्य को निशाना बनाया गया है। सेना ने एक बयान में कहा कि यह हमला […]

You May Like