छतरपुर: अफसरों को नोटिस; छात्रवृत्ति अनियमितता पर FIR के निर्देश

सागर: संभागायुक्त डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत ने महिला बाल विकास, स्कूल शिक्षा एवं उच्च शिक्षा विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक मे शासकीय कार्य मे उदासीनता और लापरवाही बरतने पर अपर कलेक्टर छतरपुर और संयुक्त संचालक महिला एवम बाल विकास विभाग तथा जिला शिक्षि अधिकारी छतरपुर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है ।

डॉक्टर रावत ने निर्देश दिए कि सागर संभाग में आंगनवाड़ी केन्द्रों के भवन निर्माण के स्वीकृत अपूर्ण कार्यों को तेजी से पूर्ण कराएं। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि जो निर्माण कार्य अप्रारंभ हैं ऐंसे सभी निर्माण कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कराएं।कमिश्नर ने सागर संभाग के आंगनवाड़ी केन्द्रों में बनाए जा रहे वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की भी जिलेवार प्रगति की समीक्षा की तथा निर्देश दिए कि आंगनवाड़ी केन्द्रों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निर्माण तेजी से पूर्ण कराएं। कमिश्नर ने शासकीय कार्यों में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के कारण संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग को कारण बताओ नोटिस भी जारी करने के निर्देश दिए।

बैठक में सागर संभाग के लगभग सभी जिलों में हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों के परीक्षा परिणाम असंतोषजनक हैं। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि सागर संभाग के ऐसे सभी हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित करें। जिन प्राचार्यों के स्कूलों के परीक्षा परिणाम संतोषजनक नहीं हैं। सीएम राइज स्कूलों का निर्माण तेजी से पूर्ण कराएं।

बैठक में कमिश्नर ने उच्च शिक्षा विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की तथा छात्रवृत्ति वितरण में बण्डा महाविद्यालय में लगभग 66 लाख रुपए की अनियमितता करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध पुलिस प्रकरण दर्ज करने के भी निर्देश दिए। कमिश्नर ने शासकीय कार्यों में उदासीनता और लापरवाही बरतने के कारण अपर कलेक्टर छतरपुर, जिला शिक्षा अधिकारी छतरपुर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

Next Post

फैक्ट्री में काम के दौरान महिला को जहरीले जीव ने काटा, मौत

Wed Jun 4 , 2025
इंदौर: सुखलिया क्षेत्र स्थित एक निजी फैक्ट्री में काम कर रही महिला को संदिग्ध जहरीले जानवर ने काट लिया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। बाणगंगा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। मृतका की पहचान नर्मदा बाई (60) पत्नी शिवराम, […]

You May Like