ऑपरेशन सिंदूर के बाद घर आए सैनिक को ताला टूटा मिला, सब चोरी गया

भिंड: शहर के वीरेंद्र नगर इलाके में फौजी के सूने घर का ताला तोड़कर सोना और 5 हजार की चोरी हो गई। घटना का पता उस वक्त चला जब ऑपरेशन सिंदूर से लौटकर फौजी अपनी मां के साथ घर आया। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वीरेंद्र नगर के रविशंकर उर्फ रवि शर्मा आर्मी में पदस्थ हैं। उनका परिवार ग्वालियर में रहता है।

फौजी के पिता का निधन पिछले महीने हो गया था। पिता की त्रयोदशी के बाद ऑपरेशन सिंदूर के चलते ड्यूटी ज्वांइन कर लिया था इसलिए भिंड के मकान से मां को ग्वालियर परिवार के साथ आ गया था। फौजी वापस लौटा तो अपनी मां को भिंड मकान पर लेकर आया। यहां मकान का मुख्य गेट का ताला टूटा मिला।

इसके बाद घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी का ताला टूटा था। सामान बिखरा हुआ था। घर की अलमारी में रखे पुराने इस्तेमाली सोने की झुमकी, मंगलसूत्र, दो अंगूठी, एक सोने की जंजीर और करीब 5000 रुपए नगद चोरी ले गए। फरियादी की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी।

Next Post

नरवर में रातों रात स्थापित की देवी अहिल्या बाई की प्रतिमा, महाराणा प्रताप पार्क की जगह को लेकर विवाद

Mon Jun 2 , 2025
शिवपुरी: नरवर कस्बे के करैरा तिराहे पर अज्ञात लोगों ने देवी अहिल्या बाई होलकर की प्रतिमा स्थापित कर दी। इस घटना से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई है। जहां पाल-बघेल समाज के लोग मूर्ति की पूजा-अर्चना कर रहे हैं, वहीं क्षत्रिय समाज में रोष व्याप्त है। विवाद का […]

You May Like