सीहोर। जिले की श्यामपुर तहसील के ग्राम पथरिया निवासी कृषक भगवान सिंह आत्मज दयाल सिंह जो कि अपने खेत व मकान पर जाने-आने के लिए कई समय से परेशान हैं, क्योंकि उसी के खेत पड़ोसी द्वारा शासकीय रास्ते पर अतिक्रमण कर वहां से निकलने पर लड़ाई-झगड़े पर उतारू हैं. कृषक ने कांग्रेस नेता पंकज शर्मा के साथ कमीश्नर संजीव सिंह के नाम संबोधित ज्ञापन संयुक्त कलेक्टर आनन्द राजावत को सौंपा. ज्ञापन में बताया कि अपनी भूमि एवं अपने मकान पर जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कुछ ही दिनों में बोवनी के लिए कृषि यंत्र ले जाने में परेशानी आएगी. कृषक ने आवेदन पर कार्यवाही कर अतिक्रमण हटाये जाने के आदेश जारी किए जाए.
अतिक्रमण हटाने की मांग का सौंपा ज्ञापन
