रूसी कोरियोग्राफर यूरी ग्रिगोरोविच का निधन

मॉस्को, 19 मई (वार्ता) रूसी कोरियोग्राफर यूरी ग्रिगोरोविच का 99 वर्ष की आयु में सोमवार को निधन हो गया।

उनके सहायक अलेक्जेंडर कोलेसनिकोव ने रूसी संवाद एजेंसी स्पूतनिक को यह जानकारी दी।

श्री कोलेसनिकोव ने कहा, “ डेढ़ घंटे पहले उत्कृष्ट सोवियत और रूसी कोरियोग्राफर यूरी ग्रिगोरोविच का 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया। ”

श्री कोलेसनिकोव ने कहा कि उनके अंतिम संस्कार और अंतिम विदाई की तारीख और जगह की घोषणा अलग से की जाएगी।

Next Post

जापानी कैबिनेट की स्वीकृति दर गिरकर 22 प्रतिशत पर पहुंची

Mon May 19 , 2025
टोक्यो, 19 मई (वार्ता) जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा की कैबिनेट की स्वीकृति रेटिंग 22 प्रतिशत के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई है। जापानी अखबार मेनिची ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि इशिबा की कैबिनेट की स्वीकृति रेटिंग में अप्रैल से 02 प्रतिशत की गिरावट आई है। […]

You May Like