
*माधव माधवी जी विठ्ठल रुक्मणि मेरे सुख का पहाड़ सुख जाये राई राई…*
ग्वालियर। राजमाता माधवी राजे सिंधिया की प्रथम पुण्य तिथि के अवसर पर छत्री पर राजमाता की तस्वीर पर पुष्पांजली अर्पित की गई । छत्री में सांयकाल भजन संध्या में शिवपुरी के प्रसिद्ध भजन गायक अशोक मोहिते द्वारा भजन प्रस्तुत कर स्वरांजली अर्पित की गईं। इससे पूर्व भजन गायक अशोक मोहिते एवं चारों धर्माे के धर्म गुरू संत श्री कृपाल सिंह महाराज, शहर काजी अब्दुल अजीज कादरी, ढोली बुआ महाराज, महामंडलेश्वर रमेशलाल महाराज, सरदार बलजीत सिंह, फादर संजय भौसले को शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया ।
पुष्पांजली अर्पित करने वालों में पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष जय प्रकाश राजोरिया, सभापति मनोज तोमर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक शर्मा, पूर्व अध्यक्ष द्वय अभय चौधरी, कमल माखीजानी, रामनारायण मिश्रा, गुड्डू वारसी, नवीन परांडे, आनंद सावंत, महल से विजय फाल्के सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता व समाजसेवी उपस्थित हुए ।
मुरार सात नंबर चौराहे पर सुरेन्द्र परमार द्वारा फलों का वितरण किया गया । हिमाशू शिल्पा खत्री द्वारा आदर्श कालोनी में रक्तदान का शिविर किया गया। जिसमें 41 लोग ने रक्तदान किया। सांयकाल 4 बजे गुड्डू वारसी, रूचिका श्रीवास्तव, प्रियंका गर्ग,डॉ. नरेश देव, मुक्तेश जैन द्वारा गायों को घास खिलाकर गौ सेवा की। सुरेश पहलवान द्वारा अचलेश्वर मंदिर पर गरीब लोगों को भोजन वितरित किया गया । छत्री में दरिद्र नारायण लोगों को भोजन कराया गया। अमर कुटे द्वारा स्वर्ग आश्रम में 100 लोगों को भोजन करवाया।
