
खंडवा। नगर पालिक निगम एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा गुलमोहर कॉलोनी क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्र्रवाई की गई।
कार्र्रवाई के दौरान लगभग 7 भवनों के प्रारंभिक ढांचे को ध्वस्त किया गया। इन भवनों के स्वामियों के पास न तो ट्रेड लाइसेंस था और न ही भवन निर्माण की अनुमति, फिर भी इनका उपयोग व्यवसायिक रूप में किया जा रहा था। यह स्पष्ट रूप से नगर नियोजन एवं भवन मानदंडों का उल्लंघन है।
दो स्थानों पर तबेले बनाए गए थे। इनमें से दो स्थानों पर तबेले बनाए गए थे, जो कि रिहायशी क्षेत्र में पूर्णत: प्रतिबंधित हैं। इन तबेलों के कारण क्षेत्र में गंदगी फैल रही थी और रहवासी काफी परेशान थे। सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं सफाई व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए इन्हें भी हटाया गया।
