कलेक्टर प्रतिभा पाल ने लंबित आवेदनों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

रीवा: कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में कलेक्टर प्रतिभा पाल ने सीएम हेल्पलाइन, समाधान ऑनलाइन, बिजली आपूर्ति और किसानों के भुगतान संबंधी लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। संबंधित विभागों को समयसीमा का पालन सुनिश्चित करने का आदेश दिया।कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में टीएल पत्रों तथा सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की.

कलेक्टर ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में 50 दिनों से अधिक समय से लंबित सभी आवेदन पत्रों का 19 मई तक अनिवार्य रूप से निराकरण करें. अप्रैल माह में दर्ज शिकायतों तथा समाधान ऑनलाइन के एजेण्डा बिन्दुओं में लंबित सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण के लिए भी तत्परता से कार्यवाही करें.

पीएचई विभाग ने इस सप्ताह 782 आवेदनों का निराकरण करके अच्छा कार्य किया है. शेष आवेदनों का भी तीन दिवस में निराकरण करें. अधीक्षण यंत्री विद्युत मण्डल बिजली व्यवस्था पर ध्यान देने के साथ शिकायतों के निराकरण पर भी ध्यान दें. बिजली की आपूर्ति और बिलों में सुधार के सभी आवेदन 18 मई तक अनिवार्य रूप से निराकृत करें.

Next Post

एक सिम के लेते थे 600 रुपए; 300 से अधिक बेचे, पकडे गए

Thu May 15 , 2025
इंदौर:फर्जी सिमकार्ड बेचकर ठगों की मदद करने वाले गिरोह पर क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रतलाम से तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई पहले पकड़े गए एक आरोपी की निशानदेही पर की गई है.कुछ दिन पहले क्राइम ब्रांच ने गांधी हॉल क्षेत्र से मोबाइल कंपनी […]

You May Like