पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपरिवर्तित

नई दिल्ली 14 मई (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी रहने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज अपरिवर्तित रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे।

तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

वैश्विक स्तर पर साप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 0.14 प्रतिशत गिरकर 63.58 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इसी तरह लंदन ब्रेंट क्रूड 0.17 प्रतिशत उतरकर 66.52 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।

महानगर……………..पेट्रोल………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)

दिल्ली ……………….94.72………………87.62
मुंबई …………………104.21…………….92.15
चेन्नई………………….100.75…………….92.34
कोलकाता…………..103.94…………….90.76

Next Post

नारेबाजी कर छात्र छात्राओं ने गेट पर जड़ा ताला

Wed May 14 , 2025
सतना: मझगंवा महाविद्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गुस्साए छात्र/छात्राओं ने कॉलेज गेट पर ताला जड़ दिया और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। “प्रबंधन मुर्दाबाद!” के नारों से कॉलेज परिसर गूंज उठा।मामला इसलिए गर्मा गया की बीए थर्ड ईयर के करीब 98 छात्र-छात्राओं की मार्कशीट का, जो […]

You May Like