
जबलपुर। कोतवाली पुलिस ने नशीले इंजेक्शन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से 9 नशीले इंजेक्शन जप्त किये गए हैं।
नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रितेश कुमार शिव ने बताया कि गोपाल बाग में
पुलिस ने घेराबंदी कर तनुज जैन उम्र 24 वर्ष निवासी समदडि़या काम्पलेक्स चेरीताल
को गिरफ्तार किया थैली में फेनिरामाईन मैलेट इंजेक्शन आईपी एविल के 9 इंजेक्शन प्रत्येक इंजेक्शन 10 एम एल का जप्त कर म.प्र.ड्रग कंट्रोल एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है।
