
इंदौर, 11 मई (वार्ता)। सप्ताहांत खाद्य तेलों में भाव तेजी लिए रहे। मूंगफली तेल, सोयाबीन रिफाइंड तथा पाम तेल ऊंचा बिका। तिलहनों में रिफाइनरी प्लांटों की लिवाली घटी रही, इससे भाव कम हुए।
सोमवार को मूंगफली तेल 1310 से 1320 रुपये प्रति 10 किलोग्राम खुला जो शनिवार को 1340 से 1360 रुपये पर रुका। हालांकि कारोबार के दौरान भाव ऊपर नीचे हुए। सोयाबीन रिफाइंड 1215 से 1220 रुपये पर खुलकर 1265 से 1270 रुपये बिका। पाम तेल 1280 से 1285 रुपये खुलकर 1290 से 1295 रुपये होकर थमा।
तिलहन जिन्सों में मांग से भाव ऊपर नीचे हुए। पशु आहार कपास्या खली में लिवाली से मजबूती दर्ज की गई।
