सिसफायर: तीन दिन बाद रनवे पर फिर दौड़ने लगी फ्लाइट्स

ग्वालियर। राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट शनिवार से आम यात्रियों के लिए खोल दिया गया। पहली फ्लाइट दिल्ली से आई। इसके बाद मुम्बई और बैंगलुरू से आने और जाने वाली फ्लाइट का संचालन किया गया। 6-7 मई की दरमियानी रात ऑपरेशन सिंदूर के बाद से इस एयरपोर्ट को यात्री फ्लाइट के लिए बंद कर दिया गया था। हालांकि एयरपोर्ट के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था जारी है। एयरपोर्ट तक सिर्फ टिकट ले चुके यात्री ही पहुंच सकते हैं।

कश्मीर में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। इसके बाद भारत और पाक के बीच तनाव बढ़ गया था। जिसे देखते हुए राजमाता विजयाराजे सिंधिया यरपोर्ट की सभी उड़ानों को 7 से 9 मई तक के लिए रद्द कर दिया गया था। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने निर्णय लिया था कि 9 मई तक ग्वालियर एयरपोर्ट से सभी नागरिक और वाणिज्यिक उड़ानों का संचालन नहीं किया जाएगा। यह फैसला महाराजपुरा एयरफोर्स स्टेशन पर हाईअलर्ट के चलते लिया गया था। यह एयरपोर्ट उड़ान संचालन के लिए भारतीय वायुसेना के महाराजपुरा एयरबेस के रनवे का उपयोग करता है। यह एयरबेस लड़ाकू विमानों के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में कार्य करता है। तीन दिन बाद ग्वालियर के एयरपोर्ट पर संचालन शुरू तो हो गया है, लेकिन एयरपोर्ट के रास्तों पर कड़ी चेकिंग की जा रही है। एक किलोमीटर दूर से ही पुलिस चेकिंग कर रही है। एयरपोर्ट के अंदर आने और जाने की इजाजत सिर्फ यात्रियों को ही है।

ग्वालियर एयरपोर्ट से अभी दिल्ली, मुम्बई और बैंगलुरू के लिए सीधी फ्लाइट्स चल रही हैं। इन तीन शहरों के लिए फ्लाइट का संचालक शुरू हो गया है। ग्वालियर में तीन दिन बाद पहली फ्लाइट नई दिल्ली से ग्वालियर आई। इस मामले में एयरपोर्ट डायरेक्टर काशीनाथ यादव ने बताया कि 9 मई तक सुरक्षा कारणों के चलते एयरपोर्ट बंद था। शनिवार से फ्लाइट का नियमित संचालन शुरू हो गया है।

Next Post

गांधीसागर अभयारण्य में सटीक निगरानी के लिए बांटा मोबाइल 

Sat May 10 , 2025
मंदसौर। गांधीसागर वन्य जीव अभयारण्य में चीतों की निगरानी और गश्त को और अधिक प्रभावी और तकनीकी रूप से उन्नत बनाने के लिए वन विभाग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अभयारण्य के फील्ड स्टाफ को नवीनतम स्मार्टफोन वितरित किए गए हैं, जो M-Stripes, लोकस, वन सुविधा जैसे अत्याधुनिक एप्लिकेशनों […]

You May Like