सतना: जिले के जैतवारा थाने के अंदर बने बैरक में प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग को नकाबपोश बदमाश ने गोली मारी थी, जिसकी इलाज के दौरान दिल्ली में मौत हो गई, आज उसका पार्थिव शरीर उसके निजी निवास धवारी इलाके के महादेवा में पहुंचा, जहां से उसके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया, और राजकीय सम्मान के साथ प्रधान आरक्षक को अंतिम विदाई दी जाएगी।
सतना पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता और कलेक्टर सतीश कुमार एस सहित भरी संख्या में पुलिस बल प्रधान आरक्षक के अंतिम यात्रा में हुए शामिल, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता सहित थाना प्रभारियों ने दिया अंतिम यात्रा को कंधा।वहीं इस मामले पर पुलिस आरोपी आदर्श उर्फ अच्छू शर्मा को शॉर्ट एनकाउंटर कर पैर में गोली मारी थी और उसे गिरफ्तार किया था, जिसके बाद आरोपी जेल में भेजा जा चुका है।
