लाजोविच को हराकर अल्काराज ने इटालियन ओपन के अगले दौर में

रोम (वार्ता) स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने चोट से वापसी करते हुए में शुक्रवार को सर्बिया डुसन लाजोविच को हराकर इटालियन ओपन के अगले दौर में जगह बना ली है।

आज यहां क्ले कोर्ट पर खेले गये मुकाबले में अल्काराज ने सर्बिया के लाजोविच को सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से हराया।

अल्काराज का अगले दौर में अमेरिका के 31वें वरीयता प्राप्त एलेक्स मिशेलसन या सर्बिया के लास्लो जेरे से मुकाबला होगा।

उल्लखेनीय है कि अल्काराज ने चोट के कारण पिछले महीने मैड्रिड ओपन से नाम वापस ले लिया था। इससे पहले उन्हें बार्सीलोना ओपन के फाइनल के दौरान पैर में चोट लग गई थी।

मैच के बाद अल्काराज ने कहा कि शरीर बहुत अच्छा महसूस कर रहा है। मैंने आज बिना किसी दर्द के खेला। उन्होंन कहा कि मुझे लगता है कि मैंने टेस्ट पास कर लिया है। कोर्ट पर अधिक सहज महसूस कर रहा हूं।

Next Post

राशिफल-पंचांग : 10 मई 2025

Sat May 10 , 2025
पंचांग 10 मई 2025:- रा.मि. 20 संवत् 2082 वैशाख शुक्ल त्रयोदशी शनिवासरे शाम 5/8, चित्रा नक्षत्रे रात 3/4, सिद्धि योगे रात 4/3, तैतिल करणे सू.उ. 5/26 सू.अ. 6/34, चन्द्रचार कन्या दिन 1/48 से तुला, शु.रा. 6,8,9,12,1,4 अ.रा. 7,10,11,2,3,5 शुभांक- 8,0,5. ————————————————————- आज जिनका जन्म दिन है- उनका आगामी वर्ष- शनिवार […]

You May Like