सड़क पर बर्थडे केक काटा, फायरिंग की,वहां से पहुंचे जेल

सतना : जेल से छूटकर बाहर आए आदतन अपराधी ने न सिर्फ बीच सडक़ पर केक काटकर बर्थ डे मनाया बल्कि दबंगई साबित करने के लिए हवाई फायरिंग भी की. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वाइरल होने पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया. लिहाजा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जेल लिखा केक उसके हाथों से कटवाया और उसे फिर से सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया.

कोलगवां थाना प्रभारी सुदीप सोनी से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले दिनों सोशल मीडिया में वाइरल वीडियो उनके संज्ञान में आया था. जिसमें आदतन अपराधी बाबू सिंह परिहार उर्फ साहिल सिंह उम्र 25 वर्ष अपने मित्र करन चौधरी उर्फ अन्नू उम्र 20 वर्ष दोनों निवासी मथुरा सिंह बस्ती सिंधी कैंप के साथ बीच सडक़ पर केक काटता नजर आ रहा था. इतना ही नहीं बल्कि वीडियो में बाबू सिंह कट्टे से हवाई फायर कर दहशत फैलाता भी दिखाई दिया.

मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने फौरन पुलिस टीम गठित करते हुए आरोपी की तलाश शुरु की. मुखबिर की सूचना और साइबर सेल की मदद से दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया. पूछताछ के दौरान बाबू सिंह ने पुलिस को बताया कि अपना वर्चस्व बनाने के लिए उसने कमर के बाईं ओर खोंसे 315 बोर के कट्टे को बाहर निकाला और कारतूस लोड करते हुए फायर कर दिया. थाना प्रभारी के अनुसार लगभग 20 दिन पहले जियो पेट्रोल पंप के पीछे अरविंद नगर में बाबू सिंह ने ही उतैली निवासी राज पटेल पर भी फायर किया था. आरोपी के विरुद्ध दर्जन भर प्रकरण पहले से दर्ज हैं, जिसमें वह फरार चल रहा था.
जेल लिखा केक कटवाया
आदतन अपराधी द्वारा दबंगई दिखाकर केक काटने के शौक को देखते हुए थाने में भी एक केक मंगाया गया. जिस पर जेल लिखा हुआ था. थाने के लाकअप के अंदर आरोपी से वह केक कटवाया गया, और फिर उसके हाथों में हथकड़ी डाल दी गई. थाना प्रभारी सुदीप सोनी के अनुसार जेल लिखा केक कटवाने के पीछे यह संदेश देना था कि यदि इस प्रकार बर्थ-डे मननाआगे तो जेल की हवा खानी पड़ेगी

Next Post

एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेज गए प्रधान आरक्षक का निधन

Fri May 9 , 2025
सतना: थाने के बैरक में घुसकर आरोपी द्वारा गोली मारे से बुरी तरह घायल प्रधान आरक्षक की हालत बुधवार को नाजुक नजर आने लगी. जिसे देखते उन्हें आगे के उपचार के लिए रात में ही रीवा से एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली ले जाया गया.मिली जानकारी के अनुसार वहां उनका […]

You May Like