“एआई भारत @ एमपी” दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

भोपाल। कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र (मिंटो हॉल), भोपाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला “एआई भारत @ एमपी के आयोजन का शुभारंभ हुआ. कृत्रिम बुद्धिमत्ता नवाचार और आधार के साथ शासन को गति देना” के उद्देश्य से कार्यशाला भोपाल में संचालित है. राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एमपीएसईडीसी) द्वारा राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग (एनईजीडी), इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में वरिष्ठ नौकरशाहों, प्रौद्योगिकीविदों, कृत्रिम बुद्धिमत्ता पेशेवरों, शिक्षाविदों और केंद्र और राज्य सरकारों के प्रतिनिधियों सहित 300 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन एमपीएसईडीसी के प्रबंध निदेशक आशीष वशिष्ठ, आईएएस ने किया.

आशीष वशिष्ठ ने इस मौके पर कहा कि कार्यशाला के उद्देश्य को रेखांकित किया. इसके साथ ही वास्तविक दुनिया के उपयोग के मामलों और उभरते एआई रुझानों के दोहरे एजेंडे पर उन्होंने प्रकाश डाला. वशिष्ठ ने कहा, “एआई भारत @ एमपी केवल एक कार्यशाला नहीं है – यह मध्य प्रदेश को एआई नवाचार में अग्रणी बनाने की हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि है.

Next Post

मानव संग्राहालय में “करो और सीखो “ कार्यशाला का आयोजन

Fri May 9 , 2025
भोपाल। मानव संग्रहालय, भोपाल में “करो और सीखो” कार्यशाला का आयोजन हो रहा है, जिसमें गोंड, भील और मालवा चित्रकला विशेषज्ञों शकुंलता खुशराम, जंगल सिंह भवोर और रुकमणि की अगुवाई में प्रतिभागी जलरंग, चारकोल और ऐक्रेलिक कला सीख सकते हैं। संग्रहालय के निदेशक प्रो. डॉ. अमिताभ पांडे के अनुसार, इसका […]

You May Like

Play sound