धर्मशाला 08 मई (वार्ता) पंजाब किंग्स ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 58वें मैच में टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
आज यहां पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। श्रेयस ने कहा कि आउटफ़ील्ड अभी थोड़ी सी गीली है। इस कारण से हमने यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि टीम में कोई बदलाव नहीं है।
वही दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा कि वह पहले गेंदबाज़ी ही करना चाहते थे, क्योंकि बारिश आ सकती है और दूसरी पारी में उनके बल्लेबाज़ सही तरीक़े से कैलकुलेट करते हुए बल्लेबाज़ी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि टीम एक बदलाव है आज विप्रज की जगह पर माधव तिवारी खेल रहे हैं।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-
दिल्ली कैपिटल्स (एकादश): फाफ डुप्लेसी, केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव और टी नटराजन।
पंजाब किंग्स (एकादश): प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, जोश इंग्लस, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस, अजमतुल्लाह ओमरजई, मार्को यानसन, युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह।
