अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा की जाधव ने

नयी दिल्ली, 08 मई (वार्ता) केंद्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने आगामी अंतराष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2025 की तैयारियों का आकलन करने के लिए एक समीक्षा बैठक की है और इस वर्ष के योग उत्सव को असाधारण और वैश्विक रूप से प्रभावशाली बनाने के लिए सरकार के संकल्प को दोहराया है।

केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने गुरुवार को यहां बताया कि श्री जाधव ने बुधवार देर शाम आगामी घरेलू और विदेश दोनों जगह योग दिवस की तैयारियों का आकलन किया और संबंधित अधिकारियों काे निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 न केवल एक शानदार रुप से सफल होगा बल्कि यह पूरे विश्व के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनेगा।

उन्होंने कहा कि प्रयासों में ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ की भावना को प्रतिबिंबित किया जाना चाहिए। योग के माध्यम से समग्र कल्याण के संदेश के साथ देश के हर कोने और दुनिया के हर हिस्से तक पहुंचाया जाना चाहिए। बैठक में आयुष मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

Next Post

आतंक के विनाश का महाभियान चला रहा है भारत: शिवराज

Thu May 8 , 2025
नयी दिल्ली,08 मई (वार्ता) केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” एक संदेश है कि देश की तरफ किसी को आंख उठाकर देखने नहीं दिया जाएगा। श्री चौहान ने आज यहां ‘कृषि खरीफ अभियान 2025’ पर राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा,“ प्रधानमंत्री नरेन्द्र […]

You May Like