जबलपुर: माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा के परिणाम मंगलवार को घोषित किए गए। जिसमें जबलपुर जिले से कुल 10 विद्यार्थियों ने पूरे प्रदेश में जिले का नाम रोशन किया है। जानकारी के अनुसार दसवीं कक्षा में 5 विद्यार्थी और बारहवीं कक्षा के 8 विद्यार्थियों ने पूरे मध्यप्रदेश में टॉप किया है। जिसमें दसवीं कक्षा में पं. लज्जा शंकर झा उत्कृष्ट माडल उ.मा.वि की शैजाह फातिमा पिता मशकूर अहमद ने 498 अंक हासिल कर प्रदेश में तीसरे स्थान पर आई है।
वही दसवीं के ही स्प्रिंग डे हाई स्कूल, मेन रोड आनंद नगर के मोहम्मद अशहद पिता गुलाम कादिर ने 495 अंक हासिल कर प्रदेश में छठवां स्थान, रौनक बसोड़ ने आठवां, प्रिंस राठौर ने नौंवा एवं पूर्णिमा यादव ने प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही बारहवीं कक्षा के 8 विद्यार्थी अलग-अलग समूह में अंक हासिल किए हैं। जिसमें विज्ञान गणित समूह के कार्तिक गुप्ता पिता विनीत गुप्ता ने 488 अंक हासिल कर प्रदेश में चौथे स्थान पर है, इसके अलावा वाणिज्य समूह में 5 विद्यार्थियों ने प्रदेश में अपना स्थान बनाया है.
जिसमें से पहले सिमरन साहू पिता राजेंद्र साहू ने 485 अंक हासिल कर छठवें स्थान, ओम दुबे पिता कृष्णा कुमार दुबे 484 अंक हासिल कर सातवें, अमृता पांडे पिता मुकेश पांडे 483 अंक हासिल कर आठवें,सिद्धी शुक्ला पिता सुनील शुक्ला 483 अंक हासिल कर आठवें,एकांश राजपूत पिता रामबिलास राजपूत 482 अंक हासिल कर नौंवे स्थान पर हैं। वहीं जीव विज्ञान समूह के दो विद्यार्थी कृष्ण बहादुर सिंह राजपूत पिता मदन सिंह राजपूत ने 475 अंक हासिल कर प्रदेश में नौवें एवं कहकशा अंजुम पिता सलीम खान ने 574 अंक हासिल कर प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त किया है।
