सिडनी में हिंसक हमला करने के आरोप में चार किशोर गिरफ्तार

सिडनी, 05 मई (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण-पश्चिम सिडनी में सोमवार तड़के 17 वर्षीय किशोर के घर में हिंसक हमला करने के आरोप में चार किशोरों को गिरफ्तार किया गया।

न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) राज्य की पुलिस ने एक बयान में कहा कि सोमवार सुबह लगभग 12:30 बजे, मध्य सिडनी से 37 किमी दक्षिण-पश्चिम में स्थित सेंट एंड्रयूज उपनगर में एक घर में घुसपैठ की खबर मिलने पर आपातकालीन सेवाओं को बुलाया गया।

अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और चार किशोरों को गिरफ्तार कर लिया, जिसमें से दो 14 वर्षीय, एक 19 वर्षीय और एक 17 वर्षीय हैं। पीड़ित को हमला के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया। घर में रहने वाले 17 वर्षीय पीड़ित का घटनास्थल पर ही एम्बुलेंस पैरामेडिक्स द्वारा उपचार किया गया तथा फिर उसे स्थिर हालत में नजदीक के अस्पताल में भर्ती किया गया।

न्यूज कॉर्प ऑस्ट्रेलिया समाचारपत्र ने कहा कि उसके चेहरे पर चोटें आई हैं। घर में रहने वाले दो अन्य किशोर सुरक्षित हैं।

एनएसडब्ल्यू पुलिस ने कहा कि घटनास्थल पर गिरफ़्तार किए गए सभी चार किशोरों पर गंभीर आरोप लगाया गया है जिसमें सेंधमारी और घुसपैठ का आरोप शामिल है। चारों को ज़मानत देने से इनकार कर दिया गया।

Next Post

उत्तरी पेरू में अपहृत 13 खदान गार्ड मृत पाए गए

Mon May 5 , 2025
लीमा, 05 मई (वार्ता) उत्तरी पेरू के ला लिबर्टाड विभाग में 13 खदान कंपनी के गार्डों के शव बरामद किये गये हैं, जिनके बारे में पहले कहा गया था कि उन्हें अपहृत कर लिया गया है। निजी समाचार नेटवर्क रेडियो प्रोग्रामास डेल पेरू ने कहा कि कार्यकारी शाखा के सूत्रों […]

You May Like