जबलपुर: गोरखपुर पुलिस ने कार की डिग्गी में पिस्टल और कारतूस लेकर घूम रहे एक बदमाश को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी गोरखपुर नितिन कमल ने बताया कि सफेद रंग की टोयटा कोरोला एल्टिस बिना नम्बर की कार, जिसमें आगे नम्बर प्लेट में अंग्रेजी में कोरोला एल्टिस लिखा है हाथीताल तरफ से आते दिखी, जिसे घेराबंदी कर रोका गया।
कार चालक विवेक चक्रवर्ती उर्फ छोटू 30 वर्ष निवासी एचआईजी 12 यूनियन बैंक पास धनवंतरी नगर था। तलाशी लेने पर आगे वाली डिग्गी में एक पिस्टल रखी मिली, जिसकी मैगजीन में एक कारतूस लोड होना पाया गया। आरोपी विवेक चक्रवर्ती उर्फ छोटू के कब्जे से 1 पिस्टल,1 कारतूस, 1 आईफोन एवं बिना नम्बर की टोयोटा कार जप्त करते हुये आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
