घर से निकलते सांप ने डसा अस्पताल में उपचार जारी

सतना: मैहर जिले के बाठिया गांव में मंगलवार सुबह एक 42 वर्षीय व्यक्ति को सांप ने डस लिया। घटना के तुरंत बाद उन्हें मैहर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बाठिया निवासी घनश्याम कुशवाहा (42) मंगलवार सुबह लगभग 5 बजे अपने घर से बाहर निकले थे। घर के बाहर जमीन पर बैठे एक सांप पर उनका ध्यान नहीं गया।

जैसे ही उन्होंने कदम बढ़ाया, सांप ने उनके बाएं पैर की अंगुली में डस लिया। सांप के काटने के बाद घनश्याम ने तत्काल अपने परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। बताया गया कि घटना के बाद परिवार के सदस्यों ने सांप को मार दिया। परिजन घनश्याम कुशवाहा को लेकर सिविल अस्पताल मैहर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने तुरंत उनका उपचार शुरू किया। अस्पताल में उनका इलाज जारी है। सांप रसेल वाइपर प्रजाति केा बताया गाया।

Next Post

नलों के गंदे और बदबूदार पानी से लोग खतरे के बीच जीने को मजबूर

Wed Aug 19 , 2026
इंदौर: शहर के कई वार्डों में बारिश के मौसम में दूषित और गंदे पानी की सप्लाई एक गंभीर समस्या बन गई है, जिससे रहवासी बीमारियों के खतरे के बीच जीने को मजबूर हैं. पूर्व में भागीरथपुरा जैसी बड़ी घटनाओं के बावजूद, नगर निगम के पाइपलाइन लीकेज और जल शुद्धिकरण के […]

You May Like