भोपाल में रिटायर्ड महिला IPS अधिकारी पर गुंड़ो द्वारा तोड़फोड़ करवाने का आरोप 

भोपाल। जमीन विवाद अब हाईप्रोफाइल मामला बनता नजर आ रहा है। एक महिला ने रिटायर्ड IPS अधिकारी अनीता मालवीय, उनके बेटे और कुछ लोगों पर टीनशेड तोड़ने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

मामला बरखेड़ी खुर्द के माधव नगर इलाके का है। आवेदक श्यामवती बंसल का दावा है कि उन्होंने 2019 में 842 वर्गफीट का प्लॉट खरीदा था। आरोप है कि 4 नवंबर को जब वे प्लॉट पर टीनशेड बनवा रही थीं, तभी रिटायर्ड IPS अधिकारी, उनके बेटे और 7 से 8 अन्य लोग मौके पर पहुंचे और निर्माण तोड़ दिया।

आवेदक का यह भी आरोप है कि उनके और परिवार की महिलाओं के साथ अभद्रता की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। महिला ने पूरी घटना मोबाइल में रिकॉर्ड होने का दावा भी किया है।

मामले में अब पुलिस और प्रशासन का पक्ष भी अहम है। आखिर जमीन का विवाद क्या है और मौके पर हुई कार्रवाई के पीछे की वजह क्या थी?

फिलहाल दोनों पक्षों के दावों के बीच सवाल है कि जमीन विवाद में कानून के मुताबिक कार्रवाई हुई या फिर पद और प्रभाव का इस्तेमाल किया गया? जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।

Next Post

मोदी का देशवासियों से विकसित भारत के निर्माण का नया संकल्प लेने का आह्वान

Sat Nov 7 , 2026
नयी दिल्ली, 07 नवंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए इस पर्व को अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और निराशा पर आशा की शाश्वत विजय का प्रतीक बताया तथा देश के सभी नागरिकों से नयी ऊर्जा और दृढ़ संकल्प के साथ एक समृद्ध […]

You May Like