लाल मस्जिद चौराहा पर मिली युवक की जली लाश

उज्जैन। लाल मस्जिद चौराहा पर सुलभ घर के पास बुधवार सुबह एक युवक की जली हुई लाश मिलना सामने आया है। युवक साइकिल रिक्शा चलाता था जो मौके पर खड़ी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मामले का खुलासा होगा। कोतवाली थाना प्रभारी दीनबंधु सिंह तोमर ने बताया कि सुबह कुछ लोगों ने सुलभ घर के पास एक युवक की जली लाश बड़ी होने की सूचना दी थी मौके पर जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया। घटनास्थल से शराब की और पेट्रोल की बोतल जब्त की गई है। लाश के समीप ही साइकिल रिक्शा खड़ा हुआ था। जानकारी जुटाना पर सामने है कि मृतक रणजीत सिंह है। उसने साइकिल रिक्शा को ही अपना घर बना रखा था। उसकी एक भाभी है जो फाजलपुरा क्षेत्र में रहती है। रंजीत का घर बार नहीं है और वह शराब पीने का आदी था। रिक्शा चला कर अपना जीवन यापन कर रहा था। थाना प्रभारी के अनुसार संभवत रणजीत ने खुद ही पेट्रोल डालकर आग लगाई है। घटनास्थल से कोई संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। मामले में मर्ग कायम किया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट से घटना का सही कारण सामने आ जाएगा।

Next Post

सती अनुसुइया के पास मंदाकिनी की सफाई का अभियान

Wed Apr 30 , 2025
सतना। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आरक्षित वन क्षेत्र अनुसुइया आरएफ 17 में मां मंदाकिनी नदी उद्गम स्थल सती अनुसुइया धाम में वन विभाग, नगर परिषद, राजस्व और समाज सेवी के द्वारा साफ सफाई अभियान किया गया. इस मौके पर वन विभाग के एसडीओ अभिषेक तिवारी, नायब तहसीलदार हिमांशु […]

You May Like

Play sound