ग्वालियर। ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर आग लगने से भगदड़ मच गई। स्टेशन के एक नंबर प्लेटफॉर्म पर बने वीआईपी कक्ष में आग लगने से अफरा तफरी मच गई।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक शॉर्ट सर्किट के चलते वीआईपी कक्ष में आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गईं और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगीं। रेलवे के अधिकारी आरपीएफ और जीआरपी पुलिस भी मौके पर मौजूद है। आग लगने के बाद मची अफरा-तफरी और भगदड़ के चलते ट्रेनों के आवागमन को रोक दिया गया है। इससे कई ट्रेनों को स्टेशन से पहले ही रोक दिया गया।
