पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए नेपाली व्यक्ति का शव नेपाल वापस भेजा गया

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए नेपाली व्यक्ति का शव नेपाल वापस भेजा गया

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल (वार्ता) भारत में नेपाल के राजदूत शंकर पी शर्मा ने कहा है कि पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए नेपाली व्यक्ति का शव उसके परिवार के साथ नेपाल वापस ले जाया गया है।

राजदूत ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में शव को वापस लाने में नेपाल की मदद करने के लिए भारत की उच्च प्राथमिकता वाली त्वरित प्रतिक्रिया की भी सराहना की।

राजदूत ने लिखा, “जम्मू-कश्मीर में जघन्य आतंकी हमले में जान गंवाने वाले सुदीप नेउपाने का शव आज सुबह बुटवल पहुंचा, साथ ही उनके परिवार के तीन सदस्य भी थे। वे सड़क मार्ग से नेपाल जाने से पहले दिल्ली से एक विशेष विमान से लखनऊ गए। भारत की हमारे प्रति उच्च प्राथमिकता वाली त्वरित प्रतिक्रिया की सराहना करते हैं।”

इससे पहले राजदूत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की थी, जिसमें एक नेपाली नागरिक समेत 26 पर्यटक मारे गए थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाली प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के साथ फोन पर बातचीत के दौरान नेपाली नागरिक की मौत पर शोक व्यक्त किया था।

श्री शर्मा ने एक्स पर पोस्ट में कहा, नेपाल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता है। हम ऐसी हिंसा के खिलाफ भारत के साथ खड़े हैं। नेपाली नागरिक सुदीप नेउपाने की मौत से बहुत दुखी हूं। उनके परिवार और सभी प्रभावितों के प्रति हार्दिक संवेदना। सरकार उनके परिवार को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करेगी।’

Next Post

कटरा चाकघाट मार्ग पर जांच, बगैर परमिट की बस जप्त

Fri Apr 25 , 2025
रीवा:कटरा चाकघाट मार्ग पर नियम विरुद्ध चलने वाली यात्री बसो की हुई जांच बिना परमिट एक बस जप्त की गई है. पिछले कई दिनो से कार्यवाही की जा रही है. जांच के दौरान 6 बसो का चालान भी काटा गया. रीवा आरटीओ को शिकायत प्राप्त हुई थी कि रीवा से […]

You May Like