
जबलपुर। जम्मू-कश्मीर में कायराना आतंकी हमले से संस्कारधानी में आक्रोश है। सरकार से बदला लेने की मांग उठीं। इसके साथ ही आक्रोशितजन सडक़ों पर उतरे और पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे गए। जिसमें आतंकवाद के खात्मा की मांग की गई। इसके साथ ही मृतकों को श्रृद्धांजलि देने कैंडल मार्च निकले, शोकभाएं भी हुई। प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह एवं सुरक्षाबलों को आतंक का समूल नाश करने की शक्ति और आत्मबल प्रदान करने के लिए शत्रु नाशक एवं नवग्रह शांति यज्ञ हुआ। वहीं विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया है। विपक्ष का कहना है कि कश्मीर में निर्दोष लोगों की हत्या खुफिया तंत्र की बड़ी असफलता है। आतंकवाद अपने घिनौने और अमानवीय मंसूबो में फिर कामयाब हुआ है केन्द्र की बड़ी असफलता है।
न्यायिक कार्य से अधिवक्ता विरत
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुये नरसंहार की घोर निंदा करते हुये अधिवक्ताओं ने दोषियों के विरूध कठोर कार्यवाही की मांग की। जिला अधिवक्ता संघ जबलपुर एवं मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ जबलपुर ने ज्ञापन सौंपा।
इसके साथ ही दोपहर तीन बजे संघ द्वारा एक शोक सभा आहूत की गई। शोक सभा के पश्चात् न्यायिक कार्य से अधिवक्तागण विरत रहे।
शत्रुओं का नाश करने हवन
उत्तर मध्य विधानसभा के समस्त भाजपा पदाधिकारियों द्वारा विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय के नेतृत्व में यज्ञ किया गया।
हमारी सेना और सुरक्षा बल जल्दी ही नेस्तनाबूद करने का कार्य करेंगे।
डॉ अभिलाष पाण्डेय, भाजपा विधायक
इन कायरतापूर्ण हमलों का हम पुरज़ोर विरोध करते हैं और शहीदों को नमन करते हैं।
सौरभ नाटी शर्मा,कांग्रेस नगर अध्यक्ष
