नदी में नहाने गया युवक डूबा

उमरिया। जिले के नौरोजाबाद स्थित जोहिला नदी के सिद्ध बाबा घाट में नहाने गया युवक नदी में डूब गया। जानकारी के मुताबिक कोयलारी निवासी कमल नापित उम्र 32 वर्ष जो की नौरोजाबाद रेलवे विभाग में कार्यरत है, बुधवार की दोपहर नहाने के लिए जोहिला नदी गया था, इस दौरान वह डूब गया, डूबने के बाद युवक के साथी ने इस मामले की सूचना नजदीकी नौरोजाबाद थाना मे दी, जिसके बाद पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और नदी के गहरे जल में युवक की तलाश शुरू की गई है। हालांकि घंटों की मशक्कत के बाद युवक का पता नहीं चल सका है।

Next Post

जापान ने पहलगाम हमले की निंदा की, भारत के साथ आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए प्रतिबद्ध

Wed Apr 23 , 2025
टोक्यो 23 अप्रैल (वार्ता) जापान ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की और वह भारत के साथ आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए दृढतापूर्वक प्रतिबद्ध है। जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा और विदेश मंत्री ताकेशी इवाया ने इस बात पर जोर दिया है […]

You May Like