भट्टी की तरह तप रहा शहर, गर्मी से लोगों के हाल बेहाल

शाजापुर, 19 अप्रैल. अप्रैल माह जैसे-जैसे बीत रहा है वैसे-वैसे लोगों के गर्मी के चलते हाल बेहाल हो रहे हैं. गर्मी का मौसम इन दिनों अपने तीखे तेवर दिखा रहा है, तापमान में इजाफा देखा जा रहा है. हालत ये है कि लोगों का दोपहर में घर से निकलना मुश्किल हो गया है. जो लोग घर से निकल रहे हैं वे धूप से बचाव के जतन कर रहे हैं, बावजूद इसके वह पसीना-पसीना हो रहे हैं. मौसम विभाग की माने तो तापमान में और भी वृद्धि होगी.

इन दिनों शहर भट्टी की तरह तप रहा है, पिछले कुछ दिनों में गर्मी का पारा लगातार बढा है. शनिवार को दिन के तापमान में मामूली गिरावट आई तो रात का तापमान बढ गया. इधर सूरज की तीखी किरणों की वजह से लोगों का बुरा हाल हो रहा है, शनिवार को दिन की शुरूआत ही तेज गर्मी से हुई, स्थिति ये थी कि सुबह से ही लोगों को कूलर का सहारा लेना पड़ा. वहीं दोपहर होते होते गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया. स्थानीय मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि अब मौसम सामान्य रहेगा तथा तापमान में वृद्धि होगी, उन्होंने बताया कि इस माह तापमान 44 डिग्री से अधिक पहुंच सकता है.

रात का तापमान भी 25 डिग्री पहुंचा…

केवल दिन में ही नहीं बल्कि रात में भी गर्म हवा शहर में डेरा डाले हुए है जिससे सूरज ढलने के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है. शुक्रवार को जहां नगर का अधिकतम तापमान 43.1 रहा तो रात रात का तापमान भी 24.6 डिग्री दर्ज किया गया था वहीं अगले दिन शनिवार को अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आई लेकिन रात का तापमान बढक़र 25 डिग्री पहुंच गया. आगामी दिनों में भी गर्मी से कोई राहत मिलने की संभावना से मौसम विशेषज्ञ ने इंकार किया है.

 

भीषण गर्मी से घर से निकलना हुआ मुश्किल

 

इन दिनों मौसम की मार का सामना लोगों को करना पड़ रहा है. जिसके चलते लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है. गर्म हवा से बचने के लिए नगरवासी खुद को पूरी तरह ढंककर निकल रहे हैं. वहीं चिकित्सक भी लोगों को लू से बचने के लिए लोगों को सलाह दे रहे हैं कि बिना खुद को ढंके या बगैर सावधानी के घर से न निकले और अधिक से अधिक पानी का सेवन करें.

 

तापमान एक नजर में…

दिनांक अधिकतम न्यूनतम

12.04.25 38.4 22.8

13.04.25 39.7 21.4

14.04.25 41.0 21.6

15.04.25 40.6 22.8

16.04.25 41.1 23.3

17.04.25 42.1 23.8

18.04.25 43.1 24.6

19.04.25 41.3 25.0

Next Post

नये साल के कारण रेट बढने से हुई थी बुर्किंग निरस्त

Sat Apr 19 , 2025
  हाईकोर्ट ने निरस्त की एफआईआर जबलपुर। हाईकोर्ट ने आपसी समझौते के तहत धोखाधडी के मामले में एफआईआर निरस्त करने के आदेश जारी किये है। हाईकोर्ट जस्टिस एम एस भट्टी की एकलपीठ ने अपने आदेश में कहा है कि दोनों ने पक्षों ने बिना किसी धमकी, जबरदस्ती या अनुचित प्रभाव […]

You May Like