कई खरीदी केन्द्रों पर नहीं हुआ उपार्जन

15 दिन शेष, लक्ष्य से दूर खरीदी का आंकड़ा
       
जबलपुर:समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी इस वर्ष बहुत ही धीमी गति से चल रही है। जिसमें देखा गया है कि अभी निर्धारित लक्ष्य तक भी उपार्जन  नहीं पहुंचा है। जिसके कारण अब सरकारी रूप से गेंहू की खरीदी बहुत ही कम हो रही है। वहीं शनिवार,रविवार को भी कई केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा और गेहूं की खरीदी प्रभावित रही। कई केंद्रों पर सर्वेयर द्वारा किसानों की फसल रिजेक्ट करने के कारण भी किसान अपनी फसल लेकर खरीदी केंद्र पर नहीं पहुंच रहे हैं और प्राइवेट स्कूल से ही अपनी फसल बेचना पसंद कर रहे हैं।  इसके अलावा जितनी खरीदी अभी तक हो चुकी है वह अपने लक्ष्य से बहुत ही कम है।
खरीदी के 15 दिन शेष
उल्लेखनीय है कि 29 मार्च से शुरू हुई समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी 15 मई तक होनी थी। परंतु अप्रैल माह में बहुत ही कम मात्रा में खरीदी होने और किसानों द्वारा फसल केंद्र तक नहीं पहुंचाने के कारण उसकी तिथि को बढ़ाया गया था। जिसमें अब 20 मई तक गेहूं की खरीदी की जायगी। जिसके लिए अब लगभग 15 दिन ही शेष बचे हुए हैं।

Next Post

बुक डिपो की जांच पड़ी ठंडी

Mon May 6 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नामचीन किताब दुकानों पर प्रशासन की अब नहीं नजर जबलपुर: निजी स्कूलों द्वारा बाध्य की गई दुकानों से किताब,कॉपी और यूनिफॉर्म खरीदने वाले दुकानों के ऊपर जिला प्रशासन ने शिकंजा कस कार्रवाई की थी। जिस पर दुकान […]

You May Like

मनोरंजन